
पुलिस विभाग में बड़ा विवाद, SI और कांस्टेबल के बीच हाथापाई
उत्तर प्रदेश, झांसी: झांसी पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने सब इंस्पेक्टर (SI) संदीप यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार के बीच जमकर मारपीट हुई। इस विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तुरंत दंडात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। झांसी में SP ऑफिस के सामने SI और कांस्टेबल के बीच मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
विवाद की वजह, SI की पत्नी का ट्रांसफर
विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस मारपीट का कारण सब-इंस्पेक्टर संदीप यादव की पत्नी के ट्रांसफर को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद था। इस मुद्दे को लेकर दोनों पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए और करीब 10 से 15 मिनट तक एक-दूसरे से लात-घूंसे मारते रहे। यह घटना एसएसपी कार्यालय परिसर में सोमवार को हुई, जिसे पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद किया गया। झांसी में SP ऑफिस के सामने SI और कांस्टेबल के बीच मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
शोर मचने के बाद पुलिसकर्मी पहुंचे, दोनों को अलग किया
घटना के दौरान आसपास के लोग दोनों को शांत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन बात बिगड़ती गई। शोर सुनकर कुछ अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से दोनों को अलग किया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और दंडात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। झांसी में SP ऑफिस के सामने SI और कांस्टेबल के बीच मारपीट, वायरल हुआ वीडियो



















