LIVE UPDATE
राजनीतिरायपुर

भूपेश बघेल के स्वागत में युवक कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

गांधी चौक पर भिड़े युवक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर स्वागत की तैयारियों के बीच युवक कांग्रेस (युकां) और NSUI कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हो गई। यह घटना छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित गांधी चौक पर हुई, जहां कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। भूपेश बघेल के स्वागत में युवक कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

भूपेश बघेल के काफिले से पहले मचा हंगामा

भूपेश बघेल कुनकुरी में नगर पंचायत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इससे पहले वे रायपुर से अंबिकापुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और अन्य कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान गांधी चौक पर उनके स्वागत के लिए जुटे कार्यकर्ताओं के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया, जो बढ़कर लात-घूंसों और मारपीट में बदल गया। भूपेश बघेल के स्वागत में युवक कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को आपस में हाथापाई करते और एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि, युवक कांग्रेस या कांग्रेस पार्टी की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भूपेश बघेल के स्वागत में युवक कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट में कोई वर्तमान पदाधिकारी शामिल नहीं था। लेकिन यह विवाद युवक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच आपसी टकराव को उजागर करता है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भूपेश बघेल का काफिला पहुंचते ही लोग तितर-बितर हो गए। भूपेश बघेल के स्वागत में युवक कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE