LIVE UPDATE
रायपुर

“हम हर विषय पर राहुल गांधी से बहस के लिए तैयार हैं, स्वामी आत्मानंद स्कूलों के पीएमश्री में अपग्रेड होने का विरोध करेगी कांग्रेस”: अरुण साव

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है इस मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि हम हर विषय पर राहुल गांधी से बहस के लिए तैयार हैं. वह जब जहां कहेंगे हम बहस करने के लिए तैयार है. लेकिन राहुल गांधी खुद बहस से भाग जाते हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए और प्रेस से बात नहीं किए.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छत्तीसगढ़ में 5 महीने में 103 नक्सली हुए ढेर मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साय ने कहा है कि हमारी सरकार नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में प्रतिबद्ध है , हम नक्सलियों से बातचीत के लिए भी तैयार हैं. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलेगा, कैंप भी लगेंगे. हमारे पास सभी तरह के ऑप्शन खुले हैं.

छत्तीसगढ़ में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने किया मतदान मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि मोदी सरकार ने लगातार माताओं बहनों के लिए काम किया. इसलिए महिलाओं में जागरूकता आई है , महतारी वंदन योजना लागू हुई इसलिए भी उत्साह है. कांग्रेस के वादों पर लोग भरोसा नहीं कर रहे हैं. कांग्रेस पहले ही महिलाओं को धोखा दे चुकी है.

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के पीएमश्री में अपग्रेड होने का विरोध करेगी कांग्रेस मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल कांग्रेस का नहीं राज्य सरकार का है . केंद्र के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था अच्छी करने हम हरसंभव प्रयास करेंगे. कांग्रेस के पास अब कुछ काम नहीं बचा है, वह शून्य में आउट होगी.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE