LIVE UPDATE
भारतखेल

गेंद से गदर मचाने के बाद ये क्या बोल गए रविंद्र जडेजा, सरेआम खोल दिया सबसे बड़ा राज

NCG NEWS DESK New Delhi: 

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम गेंदबाजों के लिए शानदार रही है। वर्ल्ड कप के पहले मैच में गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाज स्पिनर्स के आगे संघर्ष करते नजर आए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह पिच खेल बीतने के साथ-साथ धीमी होते चली जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

WOLRD CUP 2023 : टीम इंडिया को तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे शुभमन


मिचेल मार्श एक बार फिर फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोला ही पवेलियन लौट गए। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी हुई। स्टीव स्मिथ ने 46 तो वही डेविड वार्नर 41 रनों की पारी खेलने में सफल रहे। इन दोनों के अलावा टीम की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया।


जडेजा बने स्टार, ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन पर आल आउट 


रविंद्र जडेजा अपनी गेंद और बल्ले दोनों से ही भारत के लिए इंपैक्ट प्लेयर साबित हुए हैं। पिछले कुछ समय से उनकी फॉर्म को लेकर सवालिया निशान उठाए जा रहे थे। लेकिन वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम के तीन अहम खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का काम किया। रविंद्र जडेजा की परफॉर्मेंस की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 199 पर ऑल आउट कर दिया।


क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, 7 साल बाद भारत आएगी पाक क्रिकेट टीम


जडेजा ने खोला राज
जडेजा से जब इस परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चेन्नई उनका होम ग्राउंड है। चेन्नई की पिच से वह अच्छी तरह से वाकिफ हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए इस मैदान की उन्हें अच्छी समझ हो गई है। वह बस सही लाइन और लैंथ पर गेंदबाजी करते रहे और विकेट मिलता चला गया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE