LIVE UPDATE
भारत

इंस्टाबग्राम पर पत्नी ने ब्लॉ क किया तो पति ने गला घोंटकर मार डाला, मासूम बच्चों ने सामने दिया वारदात को अंजाम

NCG NEWS DESK सुल्‍तानपुर : यूपी के सुल्तानपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से मौत के घाट उतार दिया कि महिला ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को ब्लॉक कर दिया। बड़ी बात यह है कि आरोपी को इस वारदात को अपने बच्चों के सामने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में पत्‍नी ने उसे अपने अकाउंट पर ब्‍लॉक कर दिया था। इसके जलन और चिढ़ के साथ असुरक्षा की भावना में पति सबसे बड़ा दुश्‍मन बन गया और फिर इनोवा कार के अंदर बच्‍चों की आंखों के सामने गला दबाकर निर्ममता से पत्‍नी को मार डाला। मारी गई महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले के सफीपुर का रहने वाला आरोपी राहुल मिश्र (उम्र 37 वर्ष) वर्तमान में परिवार के साथ लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहता था। वह एक ट्रेवल एजेंसी चलाता है। 15 साल पहले साल 2008 में रायबरेली जिले के मील एरिया थानाक्षेत्र निवासी मोनिका गुप्ता (उम्र 32 वर्ष) के साथ उसकी लव मैरिज हुई थी। मोनिका के पिता का कहना है कि राहुल उनकी बेटी पर शुरू से ही शक करता था। दोनों के बीच अक्‍सर झगड़े होते रहते थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शनिवार की रात वह इनोवा कार यूपी 32 सीजे 4541 से पत्नी और दो बच्चों को लेकर लखनऊ से रायबरेली के लिए निकला था। लेकिन उस ओर न जाकर वह गाड़ी लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चला गया। एक्सप्रेस वे किमी 123 पर मुंजेश चौराहे के पास उसने अचानक कार रोकी। गाड़ी साइड में लगाकर दोनों बच्चों के सामने राहुल ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद बच्चों को लेकर काफी देर गाड़ी में बैठा रहा।

इसी बीच यूपीडा की गश्ती टीम उधर पहुंची और संदिग्ध अवस्था में गाड़ी खड़ी देख पूछताछ की। टीम ने गाड़ी का दरवाजा खोलने को कहा। इस पर राहुल टालमटोल करने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी का दरवाजा खुलवाया। पुलिस के पूछने पर मोनिका की 12 वर्षीय बेटी और पांच साल के बेटे ने बाप की करतूत बता दी। कहा कि पापा ने मम्मी का गला दबा दिया था। राहुल ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने राहुल को हिरासत में लिया है।

अभी तक की पूछताछ में उसने जो कुछ बताया है कि उसके आधार पर पुलिस सूत्रों का कहना है कि मारी गई महिला की इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फॉलोअर्स संख्या थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लेकर पति शुरू में हीनभावना से ग्रसित हुआ फिर उसे पत्‍नी के चरित्र पर शक होने लगा। उसे यह भी लगता था उसकी गैरमौजूदगी में पत्‍नी कुछ सोशल मीडिया फैन से मिलती है। बताया जा रहा है कि महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट फिलहाल प्राइवेसी लॉक है। अधिकारी जांच में जुटे हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE