Who is Mango Man : दुनिया का यह इकलौता पेड़ जिसमें फलते हैं 300 किस्म के आम, जाने कहा है वो पेड़, क्यों फलते है उसमे 300 किस्म के आम

Who is Mango Man : दुनिया का यह इकलौता पेड़ जिसमें फलते हैं 300 किस्म के आम, जाने कहा है वो पेड़, क्यों फलते है उसमे 300 किस्म के आम
NCG News desk Durg :-
Who is Mango Man : Lucknow’s Famous Mango Tree,: ये दुनिया कलरफुल है। यहां अनोखी बातें आम हैं। जी हां, हम आम की ही बात कर रहे हैं, लेकिन वो बड़ा खास है। आम का एक ऐसा पेड़ , जिसमें 300 किस्म के आम फलते हैं। है न चौकाने वाली बात, लेकिन ये बात पूरी तरह से सत्य है। आइए जानते हैं इस खास पेड़ के बारे में ।
यह पेड़ यूपी की राजधानी लखनऊ में है। लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। यहां एक खास आम का पेड़ है जो काफी चर्चा में है। इस आम के पेड़ की खासियत है कि इस एक ही पेड़ में करीब 300 किस्म के आम फलते हैं। यह पेड़ लखनऊ से कुछ किलोमीटर दूर मलिहाबाद चौराहे के पास मौजूद है। लखनऊ शहर में रहने वाले हाजी कलीम उल्लाह खान ने बड़ी मशक्कत के साथ एक ऐसा पेड़ को खास तकनीक से तैयार किया जिसे देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाती है । उन्होंने ग्राफ्टिंग का सहारा लेकर एक ऐसे पेड़ इजाद किया जिसमें 300 किस्म के आम फलते हैं। इस पेड़ का राज समझने के लिए एक जापान की टीम भी यहां सर्वे कर चुकी है।

नाम पड़ा दुनिया के मैंगो मैन (Who Is Mango Man)
हाजी कलीम साहब ने 17 साल की उम्र में ही एक खास पौधा तैयार किया था, जिसमें करीब 7 किस्म के आम फलते थे। इतना ही नहीं, आम पर किए गए काम को लेकर हाजी कलीम साहब को दुनिया में लोग मैंगो मैन (Mango Man) के नाम से भी जानते हैं। इस खास पेड़ में जो भी आम फलते हैं, उसे बेचा नहीं जाता बल्कि लोगों में बांट दिया जाता है। बता दें कि जब आम का सीजन आता है, तब जुलाई महीने में इस पेड़ पर आम लगभग आ चुके होते हैं। हाजी कलीम साहब कहते हैं कि यह आम एक ऐसा पेड़ है जो अपने आप में पूरा कॉलेज है और उस पर पढ़ाई करने की जरूरत है।

एक पेड़ पर 300 किस्म के आम
स्कूल छोड़ने के बाद कलीम ने ग्राफ्टिंग तकनीकमें अपना पहला प्रयोग किया। उन्होंने आम की नई किस्में बनाने के लिए पौधों के हिस्सों को शामिल किया। इस तरह उन्होंने सात नए प्रकार के फल पैदा करने के लिए एक पेड़ तैयार किया। अफसोस कि वह पेड़ तूफान में उड़ गया। बाद में 1987 उन्होंने दोबारा प्रयोग किया। इस तरह उन्होंने 120 साल पुराना नमूना तैयार किया, जो 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के आमों का स्रोत, प्रत्येक का अपना स्वाद, बनावट, रंग और आकार है।
बागवानी के लिए पद्म श्री सम्मान
इस काम के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा पद्मश्री से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें साल 2008 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनको यह सम्मान बागवानी में उनके योगदान के लिए दिया गया था। कलीम खान को मलिहाबाद के मैंगो मैन के नाम से भी जाना जाता है। अब उनके पॉलिटिकल आम इन दिनों खूब फेमस हो रहे हैं।
कोई भी आम एक समान नहीं (Who Is Mango Man)
कलीम का दावा है कि जिस तरह दो फिंगर प्रिंट एक समान नहीं होते, उसी तरह आम की दो वैराइटी भी एक समान नहीं हो सकती है। “इसके लिए दो किस्मों की कलम लगाकर नई किस्म तैयार की जाती है। दोनों कलम को साथ जोड़ कर टेप से बांध दिया जाता है और अगले सीजन तक आम की नई वैराइटी तैयार हो जाती है।“ कलीम के अनुसार, आम की सबसे नई वैराइटी बॉलीवुड अभिनेत्री और 1994 की मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या के नाम पर रखी गई है। यह अब तक की सबसे अच्छी वैराइटी भी साबित हो रही है। कलीम ने कहा, यह आम भी अभिनेत्री की तरह ही बेहद खूबसूरत है। इसका वजन भी एक किलोग्राम तक होता है।



















