
NCG NEWS DESK Gwalior :-
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला का रेप करने के बाद कुछ दरिंदों ने उसे जिंदा जलाकर मौत के घाट उत्तार दिया। पीड़ित पहिला का शव नग्न अवस्था में ग्वालियर के एक खाली पड़े प्लाट में मिला। इस बात की जानकारी जब पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू की। महिला का चेहरा और अन्य अंग जले होने के चलते महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की घटना
बता दें कि घटना ग्वालियर में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की नवीन बिल्डिंग के पीछे की है। यहां खाली पड़े एक प्लांट पर सुबह लोगों ने नग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस तो मौके पर पहुंची ही, साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुला लिया गया।
आरोपि की तलाश में जुटी पुलिस
क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की लाश जली हुई अवस्था में मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर उसे जलाया गया होगा। पुलिस की अलग-अलग टीम मामले की जांच पड़ताल में लग गई है। साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ कर मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़े :-



















