महिला की इलाज में लापरवाही से मौत, अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों का हंगामा

महोबा, उत्तर प्रदेश: महोबा के एंजिल डेंटल हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही के चलते एक नवविवाहिता की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दांतों के अस्पताल में बुखार और डायरिया का इलाज किया जा रहा था। 23 वर्षीय ज्योति, जो शेखनपुरा की निवासी थी, 19 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती की गई थी। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि सही इलाज हो रहा है। महिला की इलाज में लापरवाही से मौत, अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों का हंगामा
परिजनों का कहना है कि जब ज्योति की हालत गंभीर हो गई और शरीर ठंडा पड़ने लगा, तब पता चला कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे और इलाज केवल कंपाउंडर द्वारा किया जा रहा था। जब तक डॉक्टर पहुंचे, तब तक ज्योति की मौत हो चुकी थी। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों ने सभी मरीजों को हॉस्पिटल से निकाल दिया, ताकि स्थिति और न बिगड़े। परिजनों ने डॉक्टर और हॉस्पिटल प्रबंधन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सिटी दीपक दुबे ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला की इलाज में लापरवाही से मौत, अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों का हंगामा



















