LIVE UPDATE
भारत

फ्लाइट में महिला की मौत, मचा हड़कंप; वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की शाम में वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी। विमान जब हवा में ही था, तब अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आपात मेडिकल लैंडिंग कराई गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही मेडिकल टीम ने एंबुलेंस से महिला को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का विमान (एसजी 116) मुम्बई जा रहा था। विमान जब हवा में ही था तभी बिहार की रहने वालीं 85 वर्षीय महिला कलावती देवी की तबीयत खराब होने लगी।

चालक दल ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी का हवाला दिया। एटीसी से अनुमति मिलने पर विमान को डायवर्ट कर शाम 6 बजे वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। यात्री को इलाज के लिए मेडिकल टीम को सौंपने के बाद विमान देर शाम 7 बजकर 25 मिनट पर वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ा। स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE