महिलाओं की भागीदारी बढ़ी: 60 प्रतिशत महिलाओं के नाम हुई रजिस्ट्री

NCG NEWS DESK BHOPAL :-
प्रॉपर्टी के लगातार बढ़ रहे दामों को देखते हुए अब ज्यादातर लोग महिलाओं के नाम से रजिस्ट्री करा रहे हैं। इस कारण रजिस्ट्री कराने में सीधे दो फीसदी की छूट मिल रही है। अकेले राजधानी में दर्ज की जा रही रजिस्ट्री में महिलाओं का आंकड़ा 60 फीसदी तक आ गया है, जबकि इसके पहले यह भागीदारी 30 से 40 फीसदी थी। इस वित्तीय वर्ष में करीब 87 हजार रजिस्ट्री दर्ज की गई है, जिसमें 60 फीसदी प्रॉपर्टी महिलाओं के नाम है।
सरकार ने 2021 में किया था आदेश जारी
सरकार ने 6 अप्रैल 2021 को आदेश जारी कर महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी खरीदने पर 2 फीसदी छूट दी थी। यह छूट नगर निगम के साथ ही गांवों में रजिस्ट्री कराने पर भी मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां महिलाओं को 7.5 फीसदी पंजीयन शुल्क देना होता है, वहीं नगर निगम क्षेत्र में यह 10.50 फीसदी है। इसके बाद से ही महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने का सिलसिला शुरू हुआ। इसका असर यह हो रहा है कि अब शहर की 10 में 6 प्रॉपर्टी महिलाओं के नाम पर ही खरीदी जा रही हैं। पुरुषों को शहरी क्षेत्र की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन विभाग 12.5 फीसदी स्टांप ड्यूटी लेता है। वहीं, गांव में ये ड्यूटी 9.5 फीसदी है।
ये भी पढ़े :-



















