LIVE UPDATE
विदेशशिक्षा

26 मई तक कर सकते है आवेदन…इन पदों पर निकली भर्ती

NCG NEWS DESK Dhamtari : जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह 13 एवं एकलव्य आदर्श विशेष रूप से कमजोर जनजाति आवासीय विद्यालय नगरी के लिए 08 शिक्षकों की आवश्यकता है। इनकी पूर्ति के लिए अस्थायी रूप से सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन के लिए शासकीय शिक्षकों/कर्मचारियों द्वारा फ्रेश अभ्यर्थियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों से प्रति कालखंड के आधार पर ’अतिथि शिक्षक’ और निश्चित मानदेय पर छात्रावास अधीक्षकां की नियुक्ति की जानी है। इस हेतु आगामी 26 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किया जाएगा, जो http://eklavya.cg.nic.in/ पर तथा जिले की वेबसाईट https://dhamtari.gov.in/ पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी रिक्त पदों के लिए अलग-अलग ऑफलाईन आवेदन कर सकता है। सभी दस्तावेज की प्रतिलिपि मूल अभिलेख से मिलान कर स्वप्रमाणित होना चाहिए

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप में सभी स्वप्रमाणित अभिलेखों के साथ बंद बड़े लिफाफा में सीलबंद कर संबंधित जिला स्तरीय समिति के कार्यालय में राजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट से ही भेजा जाए। साथ ही लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए अतिथि शिक्षक/अधीक्षक भर्ती के लिए आवेदन पत्र वर्ष 2023-24 लिखना अनिवार्य है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE