LIVE UPDATE
भारत

ट्रेन में अश्लील हरकत करना पड़ा युवक को महंगा, महिला ने चप्पल से की ताबड़तोड़ पिटाई

NCG NEWS DESK :

Viral Video: महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना हमेशा गलत होता है. कई बार लोगों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला एक शख्स को चप्पल से मारती नजर आ रही है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया जा रहा है कि शख्स ने चलती ट्रेन में महिला के साथ अश्लील हरकत की थी, जिसके बाद महिला ने उसे सबक सिखाया और जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन में एक शख्स को चप्पल से मार रही है. वहीं, आस-पास लोग मौजूद हैं. शख्स महिला को रोकने की कोशिश कर रहा है लेकिन महिला उसे पीटती नजर आ रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घर कलेश नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 37 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं लोग इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. आप भी देखिए ये वायरल वीडियो.

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वायरल हो रही इस पोस्ट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘चप्पल से पिटाई.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जैसे को तैसा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर मैं होता तो मैं भी दो-चार चप्पलें पहनता.’

 

ये भी पढ़े;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE