सड़क पर महिला इन्फ्लुएंसर के साथ 10 साल के बच्चे ने की शर्मनाक हरकत, रोते हुए सुनाई आपबीती

बेंगलुरु : बेंगलुरु की एक महिला इन्फ्लुएंसर, नेहा बिस्वाल, ने सड़क पर टहलते समय छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बीटीएम लेआउट में हुए इस घटनाक्रम में नेहा ने बताया कि एक 10 साल का लड़का उनके पास साइकिल पर आया, पहले “हाय” कहा, और फिर अचानक उनकी टी-शर्ट पर हाथ मारा। इस घटना से नेहा काफी आहत हुई हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर आपबीती साझा की है। सड़क पर महिला इन्फ्लुएंसर के साथ 10 साल के बच्चे ने की शर्मनाक हरकत, रोते हुए सुनाई आपबीती
वीडियो में कैद हुई घटना
नेहा उस समय व्लॉगिंग कर रही थीं, जब लड़के ने यह हरकत की। उनका दावा है कि लड़के के उंगलियों के निशान उनकी टी-शर्ट पर साफ दिखे। नेहा ने बताया कि वह बीटीएम इलाके में एक पेइंग गेस्ट के रूप में रहती हैं और इस घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया। उन्होंने बेंगलुरु में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें अब इस शहर में असुरक्षित महसूस हो रहा है। सड़क पर महिला इन्फ्लुएंसर के साथ 10 साल के बच्चे ने की शर्मनाक हरकत, रोते हुए सुनाई आपबीती
स्थानीय लोगों ने माफ करने की दी सलाह
इस घटना के बाद नेहा ने जोर से चिल्लाया, जिससे कुछ लोग उनकी सहायता के लिए आए और लड़के को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने उसे माफ कर देने की सलाह दी, लेकिन नेहा का मानना था कि उसे सजा मिलनी चाहिए। नेहा ने कहा कि लड़के ने सफाई दी कि साइकिल का संतुलन बिगड़ने के कारण वह उनके पास आया था। हालांकि, वीडियो में सब स्पष्ट रूप से दिखाई देने के बाद लोगों को उनकी बात पर भरोसा हुआ।
महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल
नेहा का कहना है कि इस तरह की घटनाएं महिलाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को प्रभावित करती हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए बताया कि वह यहां बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। उन्होंने अपने फॉलोअर्स और समाज से इस तरह की घटनाओं के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया। सड़क पर महिला इन्फ्लुएंसर के साथ 10 साल के बच्चे ने की शर्मनाक हरकत, रोते हुए सुनाई आपबीती



















