Truecaller के भारत में ऑफिस पर आयकर विभाग की छापेमारी, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: ग्लोबल कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म Truecaller के भारत स्थित ऑफिसों पर आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोपों में गुरुवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य ट्रांसफर प्राइसिंग (TP) और अन्य टैक्स से संबंधित मामलों में साक्ष्य और दस्तावेज़ इकट्ठा करना है। Truecaller, जो एक स्वीडन-स्थित कंपनी है, ने एक बयान में कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रही है। कंपनी इस पूरी जांच में अपनी पारदर्शिता बनाए रखने का दावा करती है। Truecaller के भारत में ऑफिस पर आयकर विभाग की छापेमारी, जानें पूरा मामला
किन शहरों में हुई छापेमारी?
Truecaller के भारत में प्रमुख कार्यालय बेंगलुरु, मुंबई, और गुरुग्राम में हैं। छापेमारी के दौरान इन सभी कार्यालयों में आयकर अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और अन्य जानकारी की जांच की गई। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि यह निरीक्षण बिना किसी पूर्व सूचना के किया गया, और वह भारतीय आयकर विभाग से आधिकारिक पुष्टि और संचार की प्रतीक्षा कर रही है। Truecaller के भारत में ऑफिस पर आयकर विभाग की छापेमारी, जानें पूरा मामला
Truecaller का पारदर्शी रुख
स्वीडन-आधारित Truecaller ने कहा कि वह टैक्स से संबंधित मामलों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखती है। कंपनी ने आगे बताया कि एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध संस्था के रूप में वह भारतीय अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि यह निरीक्षण प्रक्रिया कोई असामान्य घटना नहीं है और वे आवश्यक सभी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। Truecaller के भारत में ऑफिस पर आयकर विभाग की छापेमारी, जानें पूरा मामला



















