हमर छत्तीसगढ़
करेला की सब्जी को खाने से एक ही परिवार के 15 सदस्य हुए बीमार

NCG NEWS DESK जांजगीर-चाम्पा। जिले के नवागढ़ क्षेत्र के सिऊंड़ गांव में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 15 लोग बीमार हो गए। पीड़ित लोगों में 6 पुरुष और 9 महिला शामिल है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया गया, जिसके बाद सेहत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई है।
जिला अस्पताल जांजगीर के सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत ने बताया कि सिऊंड़ गांव के शिवकुमार सूर्यवंशी के घर के 15 लोगों ने करेला की सब्जी खाई थी जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ गई। कई लोगों को उल्टी हुई और कई लोगों को बेहोशी महसूस होने लगी। इस तरह सभी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया गया और सेहत में सुधार होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!









