LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

कार्य में लापरवाही, अनियमितता बरतने के कारण डीईओ और बीईओ पर गिरी निलंबन की गाज

NCG NEWS DESK रायपुर। राज्य शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और आरंग के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को मिलेट आधारित खाद्य सामग्री वितरण के लिए निर्धारित नियमों की अवहेलना तथा मिलेट सामग्री खरीदी में गड़बड़ी के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित अवधि श्री पटेल का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय सरगुजा निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार आरंग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एन.पी. कुर्रे को आरंग विकासखण्ड की अनुपस्थित शिक्षिका के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने और शिक्षिका का वेतन आहरण करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुर्रे का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर नियत किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE