LIVE UPDATE
भारत

सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत, मरने वालों में 12 नवजात शिशु शामिल

NCG NEWS DESK

महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल में एक दिन के अंदर 24 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में 12 नवजात शिशु भी शामिल हैं। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। अस्पताल के डीन ने इन मौतों की वजह दवाओं और स्टाफ की संख्या में कमी को बताया है। मामला नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल का है। डीन ने बताया 12 वयस्क व्यक्तियों की मौतों की वजह अलग-अलग है। इनमें से कई सांप के काटने के चलते मरे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छात्रा ने महिला प्रोफ़ेसर पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने, प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने का आरोप


डॉक्टर शंकरराव शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय और रुग्णालय (अस्पताल) में 70 से 80 किलोमीटर एरिया के मरीज भर्ती किए जाते हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा, यह खबर पता चलते ही मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 70 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच होनी चाहिए।


तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को रौंदा, 5 की मौत


उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। हम सरकार से मरीजों को दवाई और सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते हैं। इस घटना के लिए अस्पताल प्रशासन और सरकार जिम्मेदार है। बता दें कि इससे पहले अगस्त में महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत का मामला सामने आया था।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE