LIVE UPDATE
विदेश

200 रुपए की लॉटरी की टिकट ने शख्स को रातों-रात बना दिया करोड़पति

NCG NEWS DESK:

ब्रिटेन में एक शख्स की किस्मत रातों-रात चमक गई। उसने महज 200 रुपये खर्च कर लॉटरी का टिकट खरीदा था और उस टिकट ने उसे एक झटके में इतना अमीर बना दिया, जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, शख्स ने 3.8 मिलियन पाउंड यानी करीब 38 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

CG ELECTION 2023:कांग्रेस प्रत्याशियों का नाम तय,90 सीटों पर बनी सहमति


इसे ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा लॉटरी जैकपॉट माना जा रहा है, क्योंकि इससे कुछ दिन पहले ही एक दूसरे शख्स के हाथ 5.2 मिलियन पाउंड यानी करीब 52 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी थी। हालांकि उस शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उसने अभी तक लॉटरी वालों से संपर्क ही नहीं किया है, लेकिन लॉटरी कंपनी उससे संपर्क करने की कोशिश में लगी हुई है।


BJP ने 67 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर लगाई मुहर..


मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने जिस लॉटरी के टिकट पर 38 करोड़ रुपये जीते हैं, उसकी कीमत महज 2 पाउंड यानी करीब 200 रुपये है और उसी 200 रुपये ने उसे करोड़ों का मालिक बना दिया। लॉटरी कंपनी ने बताया कि हर हफ्ते शनिवार और बुधवार को लॉटरी का ड्रॉ निकाला जाता है और विजेताओं की घोषणा की जाती है।


लॉज में युवक ने लगाई फांसी, जेब में मिला सुसाइड नोट


इस लॉटरी का नियम ये है कि टिकट खरीदने वालों को एक से लेकर 59 नंबर तक दिए जाते हैं, जिसमें से 6 नंबरों का चुनाव करना होता है। फिर जिस भी व्यक्ति के टिकट पर सभी 6 नंबरों का मिलान हो जाता है, वो लकी विनर बन जाता है और एक झटके में करोड़पति बन जाता है। वैसे तो ये लॉटरी के टिकट लाखों लोग खरीदते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे भाग्यशाली लोग होते हैं, जिनके हाथ बंपर लॉटरी लगती है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE