बीजापुर: आश्रम प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप
बीजापुर में फूड पॉइज़निंग का मामला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के धनोरा स्थित माता रुक्मिणी आश्रम में सोमवार को 27 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भोजन के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 9 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। छिपकली वाला खाना खाने से 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 9 आईसीयू में भर्ती
खाने में छिपकली मिलने का संदेह
सूत्रों के अनुसार, आश्रम में परोसे गए खाने में छिपकली मिलने का संदेह है। इससे फूड पॉइज़निंग का मामला सामने आया है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम का निरीक्षण किया। छिपकली वाला खाना खाने से 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 9 आईसीयू में भर्ती
आश्रम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
इस घटना में आश्रम अधीक्षक और मंडल संयोजक पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। बीजापुर के सीएमएचओ डॉ. बी.आर. पुजारी ने बताया कि बच्चों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मंडल संयोजक भूपति नक्का ने कहा कि खाने के मेनू में बदलाव किया गया था, जिसमें अंडा और चिकन के बजाय खीर और पनीर परोसा गया। छिपकली वाला खाना खाने से 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 9 आईसीयू में भर्ती
बच्चों का इलाज जारी, जांच के आदेश
फिलहाल बीमार बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद आश्रम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। छिपकली वाला खाना खाने से 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 9 आईसीयू में भर्ती