LIVE UPDATE
विदेश

स्कूल में 3 शिक्षक करते थे 13 छात्राओं का यौन शोषण, राज खुला तो मच गई सनसनी

NCG NEWS DESK शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से शिक्षकों की घिनौनी करतूत सामने आई है. यहाँ सरकारी स्कूल में 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण का पर्दाफाश हुआ है. मामले में स्कूल की टीचर ने अभिभावकों के साथ थाने पर शिकायत की तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया|

.पुलिस ने इस मामले को गंभीरता के साथ लेते ही 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी टीचर मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर 13 बच्चियों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया है.मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिलहर के रायखुर्द का यह मामला है. 13 बच्चियों के अभिभावक और स्कूल की टीचर ने आरोप लगाया है कि स्कूल के ही 3 टीचर मोहम्मद अली और शाजियां खान बच्चों का ना केवल ब्रेन बांस कर रहे थे, बल्कि आरोपी मोहम्मद अली बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी करता था|

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छात्राओं के घरवालों ने स्कूल के बाथरूम से कंडोम भी बरामद कराए हैं. इस मामले में पुलिस ने 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है.शाहजहांपुर में सरकारी स्कूल की 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण मामले में बीएसए ने स्कूल के दो टीचर अनिल,शाजिया को सस्पेंड कर दिया है और वहीं, मुख्य आरोपी मोहम्मद अली की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूरे मामले की जांच समिति गठित की गई है. बीएसए ने स्कूल में जाकर जांच के बाद की कार्यवाही की है. तीनों टीचरों पर 354,352 120B, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE