तेज रफ्तार स्कॉर्पियों डिवाइडर पार कर, सामने से आ रहे कंटेनर से टकराई, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

NCG NEWS DESK Bihar :-
बिहार के कैमूर जिले में नेशनल हाइवे-2 पर भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान लोगों में गुस्सा देखा गया। दुर्घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के समपी की है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियों सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में देवकली गांव के पास स्कॉर्पियों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई। इसके बाद सामने से आ रहे कंटेनर में टकरा गई। इस हादसे में स्कॉर्पियों सवार, बाइक चालक समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी मृतकों की पहचान की जी रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद एनएच-2 पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में 9 लोगों की मौत पर दुख जताया है। सीएम नीतीश ने कहा कि दुर्घटना काफी दुखद है। वह इस घटना से बहुत आहत हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ये भी पढ़े :-

- महिलाओं ने AAP के पार्षद को चप्पलों से पीटा, भ्रष्टाचारी का लगाए आरोप,जानें पूरा मामला
- मोदी के खिलाफ कांग्रेस के पास एमएसपी का मुद्दा, लेकिन 2024 की चुनावी लड़ाई के लिए दो कदम और चलने की जरूरत
- ‘गांव में जीरो शहर में हीरो’ फिल्म के अभिनेता मनोज राजपूत पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का केस दर्ज
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









