LIVE UPDATE
कांकेरहमर छत्तीसगढ़

दामाद ने सास-ससुर पर किया चाकू से हमला, ससुर की मौत, सास की हालत गंभीर

NCG NEWS DESK कांकेर। जिले के ग्राम PV-76 में दामाद ने सास-ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ससुर की मौत हो गई है, वहीं सास को गंभीर हालत में पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम PV-118 के रहने वाले दीपक बनछाड की शादी बांदे थाना क्षेत्र के पीव्ही- 76 निवासी संन्यासी मंडल की बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीपक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी सोमवार की शाम वो अपने ससुराल पहुंचा और इस बात को लेकर सास-ससुर से विवाद करने लगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जहां आरोपी ने सास-ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ससुर संन्यासी मंडल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सास की हालत काफी गंभीर है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सास को तत्काल पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं ससुर की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE