LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

जिले में स्टेट GST का छापा, बिना बिल के ट्रांसपोर्टिंग करने वाली गाड़ियों को किया गया जब्त

NCG NEWS DESK: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्टेट GST ने छापेमारी की है. बिना बिल के ट्रांसपोर्टिंग करने वाली गाड़ियों को जब्त किया है. अधिकारी ई-वे बिल और दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं. अधिकारियों ने 10-12 ट्रकों को जब्त किया है. छत्तीसगढ़ में जीएसटी ने औचक जांच अभियान तेज कर दिया है. जीएसटी की टीमें लोडेड ट्रकों को रोककर जांच कर रही हैं.

बताया जा रहा है कि रायपुर के सिविल लाइन्स स्थित जीएसटी कार्यालय के बाहर कई जब्त ट्रक खड़े हैं.अधिकारियों ने बताया कि जिन ट्रकों के पास पर्याप्त कागजात नहीं थे, उन्हें जांच के लिए रोका गया है. यह कार्रवाई दो दिन से चल रही है. बताया जा रहा है कि दिल्ली से पहुंची चुनाव आयोग की टीम के लौटते ही यह कार्रवाई तेज कर दी गयी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE