फिल्म 3 इडियट्स के लाइब्रेरियन एक्टर अखिल मिश्रा की मौत

NCG NEWS DESK: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता अखिल मिश्रा का निधन हो गया हैं। जानकारी के अनुसार,हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान बिल्डिंग से गिरकर फिल्म 3 इडियट्स के लाइब्रेरियन एक्टर अखिल मिश्रा की मौत हो गई । उनके दोस्त और एक्टिंग कोच कुलविंदर बख्शी ने अखिल की मौत की खबर की पुष्टि की है।
चुनाव से पहले नोटो के बंडल के साथ कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल, CM बघेल का बयान आया सामने
अखिल ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने भंवर, उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमति, भारत एक खोज, रजनी जैसे शोज किए थे। फिल्मों की बात करें तो, एक्टर ने डॉन अब्बा, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, 3 इडियट्स में काम किया था।
महादेव एप्प मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क : महादेव एप्प मामले में ईडी ने 417करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की
इंडस्ट्री में अखिल ने सालों काम किया लेकिन पहचान उन्हें 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के रोल से मिली। सीरियल उतरन में उमेद सिंह बुदेला के रोल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था।फिल्म 3 इडियट्स के लाइब्रेरियन एक्टर अखिल मिश्रा की मौत.
डेंगू के इलाज के नाम पर 77 लाख रुपए फर्जीवाड़ा करने वाले 25 अस्पतलों को भेजा गया नोटिस



















