LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना, कहा — मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियां जिम्मेदार

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना, कहा — मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियां जिम्मेदार

किसान सभा की अगुआई में भू-विस्थापितों की महापंचायत, 11 सितम्बर की नाकेबंदी के लिए 54 गांव और 7 संगठन हुए लामबंद, अधिग्रहित जमीन की वापसी,रोजगार व पुनर्वास की मांग

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

NCG News desk Dhamtari :-

धमतरी। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना , महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर सैकड़ों माकपाईयों ने आज यहां गांधी चौक पर धरना दिया और केंद्र में भाजपा नीत मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त जनविरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। माकपा ने भूमिहीनों को भूमि, आवासहीनों को आवास, वनभूमि पर अधिकार देने तथा चिटफंड में आम जनता के डूबे पैसों को लौटाने की भी पुरजोर मांग की और राज्य की कांग्रेस सरकार को भी अपने निशाने पर लिया। धरना में असंगठित क्षेत्र के मजदूर और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थे। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

माकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पराते ने कहा किI महंगाई पर लगाम और बेरोजगारों को काम देने के वादे पर आई भाजपा सरकार ने आम जनता से धोखाधड़ी की है। आज जब पूरी दुनिया में कच्चे तेल के दाम वर्ष 2014 के स्तर से नीचे हैं, हमारे देश मे पेट्रोल-डीज़ल-गैस की कीमतें पहले की तुलना में तिगुनी हो गई है। इससे चौतरफा महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनाज मगरमच्छों के दबाव में मोदी सरकार जमाखोरों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। इसके कारण अनाज, तेल और सब्जियों सहित सभी चीजों की कीमतें बढ़ रही है। रोज कमाने वाले लोगों की आधी कमाई खाने पर ही खर्च होती है और अपनी दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें भूखों रहना पड़ रहा है। भूखी जनता के खाने पर भी मोदी सरकार जीएसटी लगा रही है। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना, कहा -- मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियां जिम्मेदार

सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव समीर कुरैशी ने कहा कि इस सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के कारण खेती और उद्योग-धंधे दोनों चौपट हो गए हैं। नतीजन, गांव और शहर दोनों जगह बेरोजगारी बढ़ी है। दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने के नाम पर आई सरकार ने करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया है और वे आत्महत्या करने पर मजबूर है, जबकि सरकारी और निजी क्षेत्र में  लाखों पद खाली हैं। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना

लगे रहो अडानी भाई!

बाक़ी सब एक, बस ईवेंट अनेक!

मजदूर नेता सरला शर्मा, मनीराम देवांगन और रेमन यादव ने कहा कि सरकारी योजनाएं तो भूमिहीनों और आवासहीनों को जमीन और घर देने की है, लेकिन ठीक उल्टा हो रहा है। गोठान के नाम पर वनभूमि से आदिवासी और नजूल भूमि से गरीब किसान बेदखल किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की नाक के नीचे चिटफंड कंपनियां ठगी का धंधा चला रही है। उन्होंने प्रदेश की गरीब जनता का 50000 करोड़ रुपया लाइट लिया और सरकार 50 करोड़ रुपया भी अभी तक वापस नहीं करा पाई। इसलिए गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए माकपा बड़ा अभियान छेड़ने जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना

ओडिशा में खनन विरोधी आंदोलन के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर किसान सभा ने की तीखी निंदा, निःशर्त रिहाई की, की मांग

आज के धरना का नेतृत्व पुरुषोत्तम साहू, रामकृष्ण निर्मलकर, सागर निषाद, तारा साहू, दुलारी साहू, युकेश्वरी साहू आदि ने किया। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने दिया धरना

भूविस्थापित दिलहरण की आत्महत्या के लिए SECLऔर राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार, दोषी अधिकारियों के खिलाफ हो एफआईआर : किसान सभा

दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल…SECL के बगदेवा खदान में देर रात जोरदार धमाका

किसान सभा की अगुआई में भू-विस्थापितों की महापंचायत, 11 सितम्बर की नाकेबंदी के लिए 54 गांव और 7 संगठन हुए लामबंद, अधिग्रहित जमीन की वापसी,रोजगार व पुनर्वास की मांग

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE