LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़बिलासपुर

घर के आसपास शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने डिप्टी रेंजर से मारपीट कर बेटे पर किया चाकू से हमला

NCG NEWS DESK BILASPUR: 

बिलासपुर जिले में शाम ढलते ही गुंडों, बदमाशों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। वे खुलेआम गली मोहल्लों एवं सरकारी बंगलों के आसपाल भी खुलेआम शराब पीते हैं । इसका विरोध करने वालों पर मारपीट सहित चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कोटा थाना क्षेत्र से आया है। यहां बदमाशों ने डिप्टी रेंजर से मारपीट करते हुए बेटे पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया है और मौके से फरार हो गए. घटना में घायल डिप्टी रेंजर के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लाया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चाकूबाजी करने वालो का निकाला गया शहर में जुलूस


जानकारी के अनुसार, यह मामला कोटा थाना क्षेत्र के अमने गांव का है । अमने निवासी गेंदराम साहू वन विभाग में डेप्टी रेंजर हैं। वे अपने बेटे सूर्यकांत साहू के साथ घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान कोटा निवासी आर्यन खान, मोना ठाकुर, हर्ष जायसवाल बाइक से आए और उनके घर बाजू में बैठकर शराब पीने लगे। उन्होंने घर के पास शराब पीने से मना किया, तो तीनों युवक गुंडागर्दी कर गाली गलौच करने लगे।


आंदोलन के दौरान पुलिस से भिड़े गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता, एएसआई हुआ घायल


पिता के साथ गाली गलौज करने पर बेटा सूर्यकांत ने युवकों को गाली देने से मना किया, तो तीनों युवकों ने पिता पुत्र से मारपीट शुरू कर दी और सूर्यकांत को जमीन में पटककर चाकू से हमला कर दिया। हंगामा होता देख आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो आरोपी युवक बाइक से भाग निकले। परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोटा पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE