LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

स्वाइन फ्लू से 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, भिलाई में तेजी से फैल रही बीमारी

NCG NEWS DESK Bhilai :

बीएसपी के सेक्टर में अस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। पिछले एक हफ्ते में यहां पर तीन लोग भर्ती हुए थे। इसमें से एक बुजुर्ग और एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दुर्ग जिले में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 अस्पताल के सीएमएचओ डा. रविंद्र नाथ ने बताया कि बुजुर्ग को सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया था। जिसकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

LPG सस्ता करने के बाद मोदी सरकार देने जा रही एक और बड़ा तोहफा, मिडिल क्लास को होगा फायदा


इसी तरह से एक 75 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। दोनों की वहां उपचार के दौरान मौत हुई है। सेक्टर -9 हास्पिटल में अब तक स्वाइन फ्लू के तीन पाजिटिव मरीजों को भर्ती किया चुका हैं। तीनों केस दल्ली राजहरा क्षेत्र के थे। वहीं एक युवक को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। आपको बता दे की सन 2017 में स्वाइन फ्लू से चार लोगों की मौत हुई थी। इस समय स्वाइन फ्लू को जो भी मामले आ रहे हैं। वह बालोद जिले के हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE