LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

जुआ खेलते 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NCG NEWS DESK RAIPUR:

जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

स्वाइन फ्लू से 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, भिलाई में तेजी से फैल रही बीमारी


इसी क्रम में 28 सितम्बर  को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत बंधवापारा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मकान में रेड कार्यवाही किया गया।


मल्लिकार्जुन खरगे ने बागेश्वर धाम सरकार पर कसा तंज


रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,48,200/- रूपये, 05 नग मोबाईल फोन एवं 02 नग दोपहिया वाहन कीमत लगभग 2,70,000/- रूपये तथा ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 397/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 04 एवं 05 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


WORLD CUP TOURNAMENT के लिए TEAM INDIA में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को बाहर करके दिग्गज स्पिनर को किया शामिल


गिरफ्तार आरोपी:-

  1. नारायण देवांगन पिता गजानंद देवांगन उम्र 42 साल निवासी शीतला मंदिर के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
  2. राकेश शाहा पिता रतन शाहा उम्र 40 साल निवासी संजय नगर आर डी ए प्लाट थाना टिकरापारा रायपुर।
  3. शहीद अली पिता इश्तयाक अली उम्र 40 साल निवासी संजय नगर आर डी ए प्लाट थाना टिकरापारा रायपुर।
  4. शिवम गोस्वमी पिता देवेन्द्र गोस्वामी उम्र 28 साल निवासी कैलाशपुरी ढ़ाल मजार के सामने थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
  5. राजेश सोनी पिता आयोध्या प्रसाद सोनी उम्र 35 साल निवासी मलसाय तालाब के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
  6. मकरद टकीवाले पिता स्व. किशोर टकीवाले उम्र 39 साल निवासी ब्राम्हणपारा चौक हनुमान मंदिर पास थाना आजाद चौक रायपुर।
  7. राजू यादव पिता मोती यादव उम्र 30 साल निवासी सांई मंदिर के पास नव दुर्गा चौक थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
  8. सज्जाद खान पिता सत्तार खान उम्र 31 साल निवासी संजय नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर।
  9. कुलदीप बाघमार पिता गेंदलाल बाघमार उम्र 28 साल निवासी महामाईपारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
  10. हितेश शाह पिता प्रवीण शाह उम्र 40 साल निवासी महेश कालोनी गुढ़ियारी रायपुर।
  11. विक्की जगत पिता शोभाराम जगत उम्र 30 साल निवासी पुजारी नगर लकड़ी टाल गली थाना कोतवाली रायपुर।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE