गणेश विसर्जन के दौरान मामूली बात पे लड़ाई करने वाले 3 आरोपी, 5 किशोरों को पुलिस ने किया गिरफतार

NCG NEWS DESK DURG:
थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी में ग्रीन चौक गणेश समिति एवं खुर्सीपार गणेश उत्सव समिति के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गणेश जी के विसर्जन हेतु शिवनाथ नदी में देर रात उपस्थित हुए थे, जहा वृंदावन होटल के सामने रात में चाय पीने के दौरान चाय पैर पर गिर जाने के बात को लेकर झगड़ा हुआ था|
BREAKING: कांग्रेस विधायक सड़क दुर्घटना में घायल, भरोसा यात्रा के दौरान बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त
जिसमें मारपीट के दौरान ग्रीन चौक गणेश उत्सव समिति के युवक मृतक राहुल साहू का इलाज के दौरान मौत हो जाने पर तत्काल दुर्ग पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं सीडीआर का विश्लेषण कर आरोपियों की घेराबंदी कर तीन आरोपी एवं पांच विधि से संघर्षरत किशोर को 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम-
विवेक चौधरी, समीर खान, पुरुषोत्तम राव खुर्सीपार भिलाई



















