LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

राजधानी एम्स में करोड़ों का घोटाला, पिछले 5 सालों के दस्तावेजों होगी जांच

NCG NEWS DESK RAIPUR;

राजधानी एम्स में पैसो की हेराफरी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर फाइनेंस एंड अकाउंट विभाग में लगभग 5 करोड़ रुपए का गबन किया गया है। इस मामले की जांच हेतु रायपुर एम्स में तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया था। इस समिति ने अब 30 लाख रुपए की धांधली को पकड़ा है। बताया गया है कि अब यह कमेटी पिछले 5 सालों के दस्तावेजों की बरीकी से जांच करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रेमचंद यादव के समर्थन में जुटी भीड़, ‘बुलडोजर एक्शन’ को लेकर बवाल, लाठीचार्ज


ये पूरा मामला

दरअसल, एम्स में पदस्थ डॉक्टरों को नौकरी छोड़ने से पहले प्रबंधन को तीन माह पूर्व सूचित करना होता है। इसके लिए प्रबंधन को बकायदा आवेदन देकर पूरी जानकारी देनी होती है। अगर कोई डॉ. इन तीन महीने के पूर्व ही अपनी सेवा देने मना करता है तो उसे नोटिस पीरियड के बाकि बचे दिनों के पैसे देने होंगे यह नियम है।


शराब दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से घटना होने की आशंका


इस तरह किया घोटाला

अब इसी नियम का सराहा लेकर एम्स में लाखों रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। बताया गया है कि कई डॉक्टरों ने तय नियम के मुताबिक ही अपनी सेवा समाप्त की थी। फिर भी यहां के प्रबंधन ने कई डॉक्टरों को तीन से चार साल पुरीनी रसीदें थमा दी।इसके बाद यह राशि भी एम्स के खाते में जमा नहीं की गई। वहीं कुछ डॉक्टरों ने डिमांड ड्राफ्ट जमा किया तो उन्हें भी लेनदेन करके यह डिमांड ड्राफ्ट वापस लौटा दिया। साथ ही इस राशि का भी गबन कर लिया गया। इतने बड़े घपले से अब एम्स की प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान लोक जनशक्तिपार्टी(रामविलास),शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रदेश अध्यक्ष तोमन लाल साहू ने की अपील।


एम्स के निदेशक ने कही ये बात

इस पूरे मामले में एम्स के निदेशक कहा है कि इस मामले की पूरी जानकारी ले रहा हूं। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE