LIVE UPDATE
विदेश

71 साल का बुजुर्ग बना हैवान, बच्चे को चाकुओं से गोदकर मार डाला

NCG NEWS DESK Washington:

यहां फिलिस्तीनी अमेरिकी मूल के बच्चे को 71 साल के बुजुर्ग मकान मालिक ने चाकुओं से बुरी तरह गोद डाला है। इस हमले में बच्चे की मौत हो गई जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे पर चाकू से दर्जनों बार वार किए गए थे। शेरिफ कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, ‘जांचकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि मुस्लिम होने के कारण तथा हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण इन्हें निशाना बनाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कर्ज से हताश किसान ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव


’ शेरिफ के बयान में कहा गया है कि दोनों पीड़ितों के सीने, धड़ और ऊपरी हिस्सों पर चाकू के कई जख्म देखे गए हैं। बयान में कहा गया कि पोस्टमोर्टम के दौरान बच्चे के पेट से 7 इंच लंबा मिलिट्री चाकू निकाला गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब उन्होंने देखा कि आरोपी जुबा अपने घर के आगे जमीन पर बैठा है। उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसे हत्या, हत्या के प्रयास और हेट क्राइम के दो मामलों में आरोपी बनाए जाने से पहले अस्पताल ले जाया गया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE