IT की छापेमारी में 1 अरब से अधिक की संपत्ति जब्त, 94 करोड़ रुपये नकद, 8 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद

NCG NEWS DESK New Delhi:
आयकर (आईटी) विभाग ने कुछ सरकारी ठेकेदारों, रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ तलाशी और जब्ती अभियान में 94 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी के साथ-साथ 8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण जब्त किए हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार 12 अक्टूबर को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली में 55 परिसरों में छापेमारी की गई।

71 साल का बुजुर्ग बना हैवान, बच्चे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कलाई घड़ियों के कारोबार से जुड़े एक निजी वेतनभोगी कर्मचारी के परिसर से विदेशी निर्मित लगभग 30 लक्जरी घड़ियां बरामद की गई।छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर बेहिसाब नकदी लेनदेन के खुलासे हुए। करदाताओं, उप-ठेकेदारों और कुछ नकदी संचालकों सहित सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान बड़े पैमाने पर बेहिसाब नकदी लेनदेन के साक्ष्य मिले।दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजूदास ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पागल कुत्ता करार दिया
कर चोरी की कार्यप्रणाली से पता चलता है कि ये ठेकेदार फर्जी खरीद की बुकिंग, उप-ठेकेदारों के साथ खर्चों का गलत दावा और न होने वाले खर्चों का दावा करके खर्चों को बढ़ाकर अपनी आय को कम करने में शामिल थे।जांच के दौरान माल रसीद नोट (जीआरएन) सत्यापन में खामियों के रूप में खर्चों की मुद्रास्फीति का संकेत देने वाले साक्ष्य का पता चला है।

हमास के हमले में दो भारतीय मूल की महिला सैनिक शहीद
उप-ठेकेदारों के साथ फर्जी लेनदेन के संबंध में, बुक की गई खरीद और माल के वास्तविक भौतिक परिवहन से संबंधित दस्तावेजों में भारी खामियों के साक्ष्य भी उजागर हुए हैं, जिनमें से कुछ को जांच के दौरान भी कवर किया गया था। इसके अलावा, ये ठेकेदार गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बुकिंग व्यय में भी शामिल थे। मामले में आगे की जांच जारी है।
Read More:
- Chhattisgarh Craft Beer News: अब रायपुर में भी मिलेगा चिलिंग का नया ठिकाना! गवर्नमेंट ने दी Microbrewery को मंजूरी
- खरसिया सिविल अस्पताल में हड़कंप! Piles Operation के दौरान 22 साल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
- Kawardha Paddy Scam: धान खरीदी केंद्रों में ₹81 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 प्रभारियों पर FIR दर्ज!









