LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाही,सरकारी जमीन से हटाया कब्जा,निर्माण को ढहाया

NCG NEWS DESK DURG ;-

नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 15 के सिकोला भाठा बस्ती जैतखाम के पास लता टंडन पति छबिलाल टंडन द्वारा शासकीय भूमि आवाजाही गली क्षेत्र को बंद कर पक्का निर्माण कार्य किया गया था।उक्त संबंध में अनावेदक को निर्माण कार्य को बंद करने के लिए निगम द्वारा नोटिस दिया गया था।निगम द्वारा कार्य स्थगित करने हेतु पुनः अंतिम नोटिस प्रेषित की गई,परन्तु अतिक्रमणकर्ता के द्वारा निर्माण कार्य बंद नही किया गया एवं नोटिस का जवाब नही देने पर ओर दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत नही किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व एवं नायाब तहसीलदार ज्योत्सना कलिहारी और मोहन नगर पुलिस बल की मौजूदगी में निगम अतिक्रमण टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को तोड़कर कब्जा मुक्त कर बंद रास्ता को खुलवाया गया।कार्रवाही के मौके पर भवन निरीक्षक विनोद मांझी,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के अलावा अतिक्रमण टीम मौजूद रहे।सरकारी जमीन पर हुए कब्जे की शिकायत आयुक्त से कर रहे थे।

उसके बाद आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर कार्रवाही की गई। नगर निगम की यह कार्रवाही 3 घण्टे से भी अधिक समय तक चली।मामले सिकोला भाठा बस्ती जैतखाम के पास लता टंडन पति छबिलाल टंडन के कब्जे से सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE