LIVE UPDATE
विदेशहमर छत्तीसगढ़

50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा मजदूर, फैक्ट्री में मच हड़कंप

NCG NEWS जांजगीर चांपा : –जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैंपियन फैक्ट्री में 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुरदा गांव निवासी मोतीलाल यादव, चैंपियन फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

Read more:-नकली दवा बनाने वालों पर सरकार का एक्शन, 18 फार्मा कंपनियों के लाइसैंस रद्द

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वह रोज की तरह आज भी फैक्ट्री में काम करने के लिए गया हुआ था। मजदूर 50 फीट की ऊंचाई में पहुंचा और सेफ्टी बेल्ट अपने शरीर में बांधने के बाद उसके हुक को सपोर्ट में लगा रहा था, तभी उसका अचानक बैलेंस बिगड़ा और वह 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

Read more:-बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फिर चली गोली, 1 और जवान की मौत

दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मोतीलाल यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE