WEATHER UPDATE: छ.ग.में लगातार बढ़ रही ठंड, 5 दिन बाद मौसम में होगा भारी बदलाव
NCG NEWS DESK :-
CG Weather Update: चक्रवात मिचोंग के प्रभाव के कारण देश के लगभग हर राज्य में महसूस किया गया। वहीं, मिचोंग चक्रवात का असर कम होने से छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में अब ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है।घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते राज्य में अब ठंड बढ़ गई है। रात के साथ दिन का तापमान भी गिर गया है।
बारिश रुकी, आसमान साफ़:
आपको बता दें कि हाल के दिनों में लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों में काफी चिंता थी। इस बीच, बारिश रुक गई है और आसमान अब साफ है। मौसम के बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ का मौसम काफी ठंडा होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मिचोंग का प्रभाव अभी भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है।
छह डिग्री तापमान में वृद्धि:
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में उच्चतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक अंतर होने की उम्मीद नहीं है। अगले तीन दिनों के दौरान उच्चतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। इसी अवधि में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है।
ये भी पढ़े :-



















