LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

खेत में लगी आग को बुझाते वक्त चपेट में आया किसान, मौके पर हुई मौत

NCG NEWS DESK जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव से बड़ा मामला सामने आया है। यहां खेत में लगी आग को बुझाते वक्त आग की चपेट में किसान आ गया है और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। मृतक किसान हेतराम कुर्रे खपरीडीह गांव का रहने वाला था। आगजनी में चेहरा, गला और शरीर का पिछला हिस्सा झुलस गया है।

पुलिस के मुताबिक, खपरीडीह गांव के रहने वाला किसान हेतराम कुर्रे अपने खेत को देखने गया था, तभी बगल के खेत में पराली जल रही थी। किसान हेतराम कुर्रे उसे बुझाने लगा, तभी वह खेत में गिर पड़ा और आग की चपेट में आ गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आग की चपेट में आने से उसका चेहरा, गला और शरीर का पिछला हिस्सा जल गया। इस घटना में उसकी मौत पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE