हमर छत्तीसगढ़
बैसाखी के पर्व पर बड़ा हादसा; बैसाखी मेले के दौरान टूट पुल.. 50 से ज्यादा लोग घायल.. आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

NCG NEWS DESK जम्मू : जम्मू संभाग के जिला उधमपुर बैसाखी के पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। जिले के चिनैनी में बैसाखी मेले के दौरान पुल टूट गया। देविका और तवी नदी के संगम स्थल बैनी संगम में बैसाखी का मेला आयोजन किया गया था। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
Read more;-खेत में लगी आग को बुझाते वक्त चपेट में आया किसान, मौके पर हुई मौत
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
इस दौरान देविका नदी पर बना लोहे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद ने बताया कि पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।



















