हमर छत्तीसगढ़कांकेर
इमली के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस..

NCG NEWS DESK KANKER :-
जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात महिला की संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है. यह मामला तवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटौद हायर सेकेण्डरी स्कूल से अंजनी गढ़ियापारा जाने के मार्ग पर एक अज्ञात महिला की इमली के पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला के मुंह, चेहरे और शरीर में चोट के निशान मिले हैं. फिलहाल पुलिस को घटना की जानकरी दे दी गई, पुलिस के जांच के बाद ही आगे की जानकरी मिलने की संभावना है.
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये भी पढ़े :-
- AAI Sarkari Job: : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया निकली है बंपर वैकेंसी,तुरंत करें आवेदन..
- छ.ग. में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 9, दुर्ग में एक और नए मरीज की हुई है पुष्टि
- सरकार का बड़ा निर्णय, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से सीधे होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग



















