सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला 1 गिरफ्तार, बाकी फरार

सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला 1 गिरफ्तार, बाकी फरार
भिलाई। दुर्ग के तमेर पारा निवासी एक व्यक्ति ने वाट्सएप ग्रुप पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वर्गीय मां को लेकर गालियां एवं आपत्तिजनक बातें लिखकर पोस्ट की हैं।
जिसकी शिकायत भिलाई निगम के पार्षद व जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या ने वैशाली नगर थाना में की है।

जिसके आधार पर पुलिस ने वैशाली नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भावनाओं को आहत करने, इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक बातों का प्रचार करने और आइटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वाट्सएप ग्रुप के पांच एडमिन को चिह्नित कर उनकी पतासाजी शुरू की गई है।
पुलिस ने बताया कि तमेर पारा दुर्ग निवासी आरोपित राजेंद्र कुमार ताम्रकार (53) ने नौ अप्रैल 2023 को भगवा सेना 100 नाम के एक वाट्स एप ग्रुप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां को संबोधित करते हुए एक आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किया था। शिकायतकर्ता रामानंद मौर्या भी उस ग्रुप में हैं।
उन्होंने उस मैसेज को देखा और पुलिस से इसकी शिकायत की। आरोपित द्वारा पोस्ट किए मैसेज से जिले और प्रदेश की शांति व्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता था। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
उस ग्रुप के पांच एडमिन हैं। जिनकी पहचान करने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए रवाना हुई है। वैशाली नगर थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है और ग्रुप के सभी एडमिन की तलाश की जा रही है।

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









