LIVE UPDATE
विदेशहमर छत्तीसगढ़

खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला की लाश, फैली सनसनी….हत्या या फ़िर आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस

NCG NEWS DESK गरियाबंद। यहां अंबेडकर चौक वार्ड नंबर 10 और 9 के समीप एक खेत में महिला का संदिग्ध अवस्था में  शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

रविवार की सुबह को गरियाबंद सिटी कोतवाली अम्बेडकर चौक के पास खेत में लगभग 50 से 53 वर्ष  उम्र की महिला का शव मुहल्ले वासीयो द्वारा पड़ा देखा गया। शव के खेत में पड़े होने की खबर जैसे ही शहर में पहुंची तो हड़कंप मच गया।आनन-फानन में लोगों का हुजूम मौके पर लग गया। उधर, सूचना पर गरियाबंद कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। ।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में लगी हुई है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव खेत से बरामद हुआ है। महिला के शिनाख्त  गीता यादव का बतलाया जा रहा है जो वार्ड नम्बर 2 कन्या स्कूल के पास रहती थी। फॉरेंसिक टीम को बुलवाया जा है। जांच के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE