LIVE UPDATE
क्रिकेट

जीत के बाद केएल राहुल का छलका दर्द, 3 खिलाड़ियों की वजह से नहीं मिलता था मौका

NCG NEWS DESK New Delhi : 

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के दौरे पर इतिहास रच दिया है. केपटाउन टेस्ट में महज डेढ दिन में मेजबान टीम को मात देकर इस मैदान पर जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया पहली एशियन टीम बनीं. दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारत पारी से हारा था. इस सीरीज के दौरान पहली बार टेस्ट में बतौर विकेटकीपर खेलने उतरे केएल राहुल का दर्द मैच के बाद छलका. उन्होंने बताया कैसे 3 खिलाड़ियों की वजह से उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में नहीं बन पाती थी.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भारत ने सेंचुरियन में पारी की हार झेलने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बराबर किया. केपटाउन टेस्ट में भारत ने पहली पारी में मेजबान टीम को 55 रन पर ढेर किया और फिर 98 रन की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में 176 रन पर साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करते हुए 79 रन के लक्ष्य को 12 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया.

जीत के बाद केएल राहुल का छलका दर्द

केएल राहुल ने सेंचुरियन टेस्ट मैच में मुश्किल हालात में पहली पारी में शतक जमाया था. केपटाउन टेस्ट मैच में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जब उनके प्रदर्शन पर सवाल किया गया और पूछा गया कि आपने ओपनिंग छोड़कर नीचले क्रम में बल्लेबाजी की यह कितना मुश्किल था.

राहुल ने कहा, “मैं तो सिर्फ इतना चाहता हूं कि मुझे चाहे किसी भी नंबर पर हो खेलने का मौका मिले. शुरुआती दिनों में जब ओपनिंग करता था तो मुरली विजय, शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग जैसे अनुभवी बैटर के होने की वजह से मुझे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलती थी. मैं अपनी बारी का इंतजार करता रहता था. ऐसे में मेरी बस एक ही गुजारिश थी कि चाहे जगह कोई भी हो प्लेइंग इलेवन में जगह मिल जाए. मैं देश के लिए खेलना चाहता हूं, जगह मायने नहीं रखती है.”

ये भी पढ़े :-

विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद 6 जनवरी को पहली बार आयेंगे दुर्ग: संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल, एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया मुआयना

मंत्रालय की बस ने साइकिल सवार और मासूम को लिया अपनी चपेट, घायल

IAS पर ईडी ने कसा शिकंजा, 8 लाख रुपए कैश और प्रतिबंधित पिस्टल बरामद

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE