LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़सूरजपुर

गांव में रहने वाले युवक के साथ पत्नी का था नाजायज संबंध, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

NCG NEWS DESK SURAJPUR :-

सूरजपुर जिला में एक शख्स के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक की पत्नी का गांव में ही रहने वाले युवक के साथ नाजायज संबंध था। जिसकी जानकारी के बाद महिला का पति उससे अक्सर मारपीट करता था। लिहाजा नाजायज संबंध को बरकरार रखने के लिए महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश को खेत में ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हत्या की ये वारदात सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही नमदगिरी गांव के खेत मे एक शख्स की लाश मिली थी। घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस ने लाश की शिनाख्त करवाई तो मृतक की पहचान सुनील देवांगन के रूप में किया गया। पुलिस ने जब घटना के संबंध में मृतक के घरवालों से पूछताछ की तो ये जानकारी सामने आयी कि सुनील देर शाम अपने घर से निकला था,लेकिन फिर वापस नहीं लौटा।

उसकी लाश खेत से बरामद की गई। लाश को देखने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। चोट के निशान भी लाश पर पाए गए। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को तलब किया। इस अंधे कत्ल की तफ्तीश में पुलिस ने जब मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवांगन से पूछताछ शुरू की तो वह बार बार अपना बयान बदल रही थी।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो महिला टूट गयी और उसने हत्या का गुनाह कबूल करते हुए इसका खुलासा किया। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका गांव में ही रहने वाले रामकुमार केंवट के साथ प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी उसके पति को हो गयी थी। दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर अक्सर उसका पति मारपीट करता था।

लिहाजा उसने पति को रास्ते से हटाने की सोंच ली और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने 2 जनवरी की रात गम्छा से पहले पति का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए लाश को गांव के पास ही एक खेत में फेंककर वापस घर लौट आये। पुलिस ने इस खुलासे के बाद आरोपी रामकुमार केंवट को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस हत्या और साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE