LIVE UPDATE
बॉलीवुड

धूम एक्टर उदय चोपड़ा ने नरगिस फाखरी से तोड़ी शादी, अब 10 साल से हैं फिल्मों से गायब

NCG NEWS DESK BOLLYWOOD :-

बॉलीवुड एक्‍टर उदय चोपड़ा ने सुपरहिट फिल्‍म ‘मोहब्‍बतें’ से अपने एक्टिंग के करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उनके हिस्‍से में ‘मेरे यार की शादी है’ और ‘धूम’ फिल्‍में आईं. उनके चार्मिग कैरेक्‍टर के लोग फैन हो गए. लेकिन इसके बाद उदय के हिस्‍से एक भी सुपर हिट फिल्‍म नहीं आई. इस दौरान उन्‍होंने कुछ इधर उधर काम किया, लेकिन लीड रोल वाली फिल्‍में उन्‍हें एक भी नहीं मिली. हालात ऐसे आ गए कि वे डीप डिप्रेशन में चले गए औैर कंट्रोवर्सी तब हुई जब उन्‍होंने एक बार खुदकुशी की बात सोशल मीडिया पर कह दिया.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
रुद्रयोगी: देवराहा बाबा के जीवन पर बनेगी फिल्म, 2027 में रिलीज की तैयारी
रुद्रयोगी: देवराहा बाबा के जीवन पर बनेगी फिल्म, 2027 में रिलीज की तैयारी
November 17, 2026
डॉ. विक्रम मिश्रा ने अपनी किताब 'महादेव अंश' से प्रेरित फिल्म 'रुद्रयोगी' की घोषणा की है। यह संत देवराहा बाबा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर कही थी ये बात

कुछ साल पहले उदय चोपड़ा इतना अधिक डिप्रेशन में चले गए थे कि उन्‍होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखकर कहा था कि वो ठीक नहीं हैं. उन्‍होंने यह भी लिखा कि लगातार खुद को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं, फिर भी कामयाब नहीं हो पा रहे. उसके बाद कुछ घंटों के लिए उन्‍होंने अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया था. फिर उन्होंने लिखा था कि सुसाइड करने का यह एक अच्छा ऑप्शन है और जल्दी ही वे इसे हमेशा के लिए कर सकते हैं. हालांकि, बाद में उन्‍होंने इस पोस्‍ट पर सफाई देते हुए एक नया ट्वीट किया था और लिखा था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, यह सिर्फ एक मजाक था. मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का शुक्रिया.

धूम 2 के बाद 7 साल तक नहीं मिली फिल्‍म

साल 2006 में फिल्म ‘धूम 2 रिलीज हुई और इसके बाद उदय को करीब 7 साल तक कोई भी फिल्‍म रिलीज नहीं हुई. इस वजह से वे डीप डिप्रेशन में चले गए थे.  हालांकि धूम 3 जो साल 2013 मे रिलीज हुई थी, इसमें वे नजर आए लेकिन इसके बाद उनकी अब तक कोई फिल्‍म रिलीज नहीं हुई.

ये खबर भी पढ़ें…
रामायण बॉक्स ऑफिस: 14 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई 1519 करोड़ के पार
रामायण बॉक्स ऑफिस: 14 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई 1519 करोड़ के पार
November 19, 2026
नितेश तिवारी की 'रामायण' ने 14 दिनों में दुनियाभर में 1,519.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। रिपोर्टों के अनुसार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नरगिस फाखरी के साथ रिलेशनशिप  

उदय चोपड़ा कई सालों तक एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों के परिवार वाले भी शादी के लिए हां कर दिया था. कहा जाता है कि नरगिस जल्‍द ही शादी की तारीख बताने वाली थीं लेकिन अचानक से उदय ने शादी से इनकार कर दिया था. इस बात का सदमा नरगिस पर भी पड़ा था और वे मुंबई छोड़कर विदेश चली गई थीं.

क्‍या कर रहे हैं उदय

साल 2012 में उदय चोपड़ा में अपनी कंपनी योमिक शुरू की. इसके अलावा वे यशराज फिल्म्स के मैनेजर भी हैं.  साल 2014 में उन्‍होंने हॉलीवुड के लिए ‘ग्रेस ऑफ मोनाको’ और ‘द लॉन्गेस्ट वीक’ फिल्म को प्रोड्यूस किया.

ये खबर भी पढ़ें…
OM: ऑपरेशन मोल बॉक्स ऑफिस: धनुष की सबसे बड़ी ओपनिंग, पहले दिन 31.55 करोड़
OM: ऑपरेशन मोल बॉक्स ऑफिस: धनुष की सबसे बड़ी ओपनिंग, पहले दिन 31.55 करोड़
November 21, 2026
धनुष-ममूटी की 'OM: ऑपरेशन मोल' ने पहले दिन दुनियाभर में 31.55 करोड़ कमाए और धनुष के करियर की सबसे बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE