LIVE UPDATE
शिक्षा

पुलिस विभाग में नौकरी पाने का बढ़िया मौका….जल्द करे आवेदन

NCG NEWS DESK JOB ;-

police department : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर बहाली के लिए भर्तियां निकाली है. कैंडिडेट्स जो भी इन पदों पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे UPPBPB के ऑफिशियल पोर्टल uppbpb.gov.in से अप्लाई कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 7 जनवरी से शुरू होगी. उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस के तहत कुल 930 पदों पर भर्तियां की जाएगी. कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन 28 जनवरी 2024 तक या उससे पहले कर सकते हैं.

 योग्यता:-

कैंडिडेट्स जो भी यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके पास इंटरमीडिएट पास होने के साथ कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

उम्र सीमा:-

कैंडिडेट्स जो आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु सीमा 01 जुलाई 2023 तक 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के मुताबिक कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट का प्रावधान है.

चयन का तरीका

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट और/या इंटरव्यू समिल्लित होने की संभावना है. यह बहु-स्तरीय चयन सुनिश्चित करता है कि इन अहम भूमिकाओं के लिए सबसे सक्षम और योग्य कैंडिडेट्स का चयन किया जाए.

आवेदन शुल्क:-

कैंडिडेट्स जो भी यूपी पुलिस भर्ती के तहत इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE