LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

NCG News desk Korba:-

कोरबा l  कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां आरोपी ने अपनी ही सगी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा l जब बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की एवं गाली गलौज किया। इस घटना के बाद से पीड़िता रोते बिलखते हुए पुलिस के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करायीl जिसके बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ की छेड़खानी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सूत्रों के मुताबिक 17 वर्षीय नाबालिग मंगलवार को दोपहर स्कूल से घर वापस लौटी थी। घर पर बूढ़ी दादी और दादा थे, माता-पिता काम पर गए हुए थे। इसी दौरान उसका भाई नशे की हालत में घर पहुंचा और अपनी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। जब बहन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसके मारपीट करने लगा। जब उसकी बूढ़ी दादी ने भी विरोध किया तो आरोपी उससे भी गाली गलौज करने लगा। घटना के बाद सहमी हुई नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर पुरे मामले की थाने में शिकायत की।भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ की छेड़खानी

उक्त मामले में कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जो की उसका सगा भाई है ,को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बोन फिक्स के नशे की हालत में चूर था। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी आदतन नशेड़ी है।भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ की छेड़खानी

और पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE