LIVE UPDATE
स्वास्थ्य

Benefits Of Ladyfinger: नहीं खाते भिंडी तो आज से ही डाइट में करें शामिल, कई रोगों से करेगी बचाव

NCG NEWS DESK health :-

आज कल हर इंसान तरह तरह की बीमारियों से जूझ रहा है। इसकी मुख्य वजह है खराब जीवनशैली और खानपान। जिसे ठीक करने के लिए लोग तरह तरह की दवाई का सेवन करते है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें फायदा नहीं पहुँचता है। ऐसे में आपको अपने डाइट में हरी सब्जी शमिल करनी चाहिए खास तौर पर भिंडी की सब्जी। भिंडी का सेवन काफी फायदेमंद है। भिंडी में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी6, फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। जो की आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि भिंडी का सेवन करने से कौन-सी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कब्ज

अगर आपकी पाचन क्षमता कमजोरा है तो भिंडी का सेवन शुरू कर दें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे कब्ज, एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। वहीं यह पाचन को दुरुस्त रखने में फायदेमंद साबित होता है।

ब्लड शुगर

ब्लड शुगर की समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए भिंडी काफी फायेदमंद साबित होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है। जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

वजन के लिए फायदेमंद

बढ़ते वजन से परेशान हैं तो भिंडी का सेवन शुरू कर दें। इसमें कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है। जिससे वजन को बढ़ने से रोका जा सकता है। वहीं वजन नहीं बढ़ता है तो अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

इम्युनिटी सिस्टम

अगर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं तो भिंडी का सेवन शुरू कर दें। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। जिसके कराण संक्रमण से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल

भिंडी, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

दिल की बीमारी होगी दूर

भिंडी खाने वालों को दिल की बीमारी का खतरा कम होता है. भिंडी में लिपिड प्रोफाइल कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ट्राइग्लिसराइड के मरीज अगर भिंडी खाए तो उन्हें हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट फेलियर, एंजाइना जैसी दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

प्रेग्नेंसी में भिंडी के फायदे

भिंडी में विटामिन B 9 पाया जाता है. जो प्रेग्नेंसी में काफी फायदेमंद होता है. अगर गर्भवती महिलाएं भिंडी खाती हैं तो एनीमिया, ग्रोथ प्रॉब्लम्स, पेरिफेरल न्यूरोपैथी, सांस फूलने, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं से बच सकती हैं.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE