LIVE UPDATE
कोरबा

SECL Deepka Coal Mine: कोयला चोरी करने गए थे पांच लोग,मिटटी धंसने से दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 NCG NEWS DESK Korba :-

SECL की दीपका कोयला खदान में अचानक मिटटी धंस गई. जिससे कोयला निकाल रहे पांच लोग दबने से इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि खदान से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. खदान में अभी भी तीन लोग फंसे हुए हैं.जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कोयला चोरी करने गए थे लोग

यह घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गाँव कि है । बताया जा रहा है कि बम्हनी कोना में रहने वाले पाँच लोग सायकिल से कोयला चोरी करने गए थे जहां अचानक मिट्टी धसकने से पाँच लोग दब गए। घटना में अमित सरूता 17 वर्ष बाल बाल बचे वही लक्ष्मण मरकाम को कमर में चोट आई है जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  हरदी बाजार ले जाया गया है ।

अभी भी तीन ग्रामीण खदान में फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने में ग्रामीण और पुलिस कि टीम जुटी हुई है । घटना कि सूचना मिलते ही ग्रामीणों के अलावा खदान प्रबंधन से जुड़े हुए लोग  पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE