LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

IPL में पति हार गया डेढ़ करोड़ का सट्टा, पत्नी ने की आत्महत्या

NCG NEWS DESK Bengaluru :-

कर्नाटक से बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति जो आईपीएल सट्टेबाजी में डेढ़ करोड़ हार गया था, उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली। इंजीनियर दर्शन बाबू की 23 साल की पत्नी रंजीता का शव 18 मार्च को उनके घर पर छत से लटका मिला। चित्रदुर्ग निवासी दर्शन बाबू होसदुर्गा में लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के रूप में काम करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वह क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के शौकीन हैं और 2021 से इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों पर दांव लगा रहे थे। रंजीता के पति दर्शन ने IPL में सट्टा लगाने के लिए 13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। वे लोग पैसा मांगने के लिए उनके घर आकर धमकी देते थे। इससे परेशान होकर रंजीता ने सुसाइड किया।

रंजीता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने उधार देने वाले लोगों की धमकियों के बारे में विस्तार से बताया है। पुलिस ने इस नोट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE