LIVE UPDATE
क्रिकेट

IPL 2024 : जानें इंडियन प्रीमियर लीग ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन है सबसे आगे, लिस्ट में टॉप पर ये स्टार

NCG NEWS DESK IPL :-

आईपीएल 2024 में एक्शन से भरपूर मुकाबलों का सिलसिला जारी है। टूर्नामेंट का रोमांच हर नए मैच के साथ बढ़ता ही जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी सबकी नजरें उन खिलाड़ियों पर हैं जो 17वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटका रहे हैं और पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं। आइए टूर्नामेंट में अब तक की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आईपीएल 2024 पर्पल कैप स्टैंडिंग लिस्ट

2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 6 विकेट लेकर टॉप पर हैं। उनके बाद पंजाब किंग्स के हरप्रीत बरार 3 और मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह 3 के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद पंजाब के कैगिसो रबाडा और सनराइजर्स हैदराबाद के टी भी 3 विकेट के साथ हैं।

आईपीएल के 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी ने 17 मैचों में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। उनके बाद उनके साथी मोहित शर्मा ने 14 मैचों में 27 विकेट लिए। तीसरे नंबर पर जीटी के ही अफगानिस्तान के राशिद खान रहे, जिन्होंने 17 मैचों में 27 विकेट लिए और उनके पीछे मुंबई इंडियंस के पीयूष चावला थे, जिन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। 14 मैचों में 21 विकेट के साथ आरआर के चहल शीर्ष 5 की लिस्ट में शामिल थे।

आईपीएल में किसके नाम सबसे ज्यादा विकेट

राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 187 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वालों की समग्र सूची में शीर्ष पर हैं। उनके बाद 183 विकेट के साथ सेवानिवृत्त सीएसके और वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो और 179 विकेट के साथ मुंबई इंडियंस के पीयूष चावला तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के अमित मिश्रा 173 विकेट के साथ चौथे और राजस्थान रॉयल्स के रविचंद्रन अश्विन 171 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE