LIVE UPDATE
क्रिकेट

IPL 2024 : मुंबई इंडियंस की हार और कप्तान की ट्रोलिंग, दर्शकों ने लगाए रोहित के नारे

NCG NEWS DESK :-

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक बार फिर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने हार्दिक के सामने रोहित शर्मा के नाम के नारे लगाए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरअसल मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हार्दिक पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे और वे टीम के कप्तान भी थे। गुजरात ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था और इससे पहले उसने खिताब भी जीता था। अब हार्दिक मुंबई में हैं, लेकिन रोहित के फैंस को यह बात पसंद नहीं आ रही है। इसी वजह से हार्दिक को मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक कई बार ट्रोल किया जा चुका है।

मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हार्दिक के सामने फैंस ने रोहित के नाम के नारे लगाए। मुंबई के पहले मैच के दौरान भी हार्दिक को इस तरह की समस्या से जूझना पड़ा था।

हार्दिक की मुंबई के हार के बाद भी काफी आलोचना हुई। इस मुकाबले के दौरान मुंबई के गेंदबाजों की खूब धुलाई हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने 277 रन बनाए। इसके जवाब में MI की टीम 246 रन ही बना सकी। MI के लिए तिलक वर्मा, रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अच्छी बैटिंग की। मुंबई की हार के बाद आकाश अंबानी रोहित  शर्मा से बात करते हुए भी नजर आए थे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE